वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-जी-20 देशों के मंत्री समूह की बैठक के लिए वाराणसी पहुंचीं यूरोपीय संघ की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता आयुक्त जट्टा उर्पिलैनन ने रूस की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर हमला अनुचित है।
वाराणसी में जी-20 देशों के मंत्री समूह की बैठक के बाद यूरोपीय संघ की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता आयुक्त जट्टा उर्पिलैनन ने रूस की निंदा की है। उन्होंने कहा कि रूस की आक्रामकता ने युद्ध के खतरों को बढ़ा दिया है। यूक्रेन पर हमला अनुचित है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ रूस के कदमों की निंदा करता रहेगा।
सोमवार को जी-20 देशों के मंत्री समूह की बैठक के बाद यूरोपीय संघ की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता आयुक्त जट्टा ने कहा कि कोविड-19 की वजह से पहले ही सतत विकास का लक्ष्य धीमा पड़ा गया था। महामारी और युद्ध से असमानताएं बढ़ रही हैं। दुनिया कई संकटों का सामना कर रही है।
कहा कि इससे सतत विकास का लक्ष्य प्रभावित हो रहा है। कई देश ऋण संकट से पीड़ित हैं। जी-20 को ऋण पारदर्शिता और ऋण स्थिरता को बढ़ावा देना जारी रखना चाहिए। जी-20 के साथ दुनिया के सभी देश वर्ष 2030 तक के एजेंडा को तय कर रहे हैं।
बंद कमरे में क्या हुआ, इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता
उन्होंने बहुपक्षवाद का समर्थन किया और कहा कि मानवाधिकारों को ध्यान में रखते हुए सतत विकास की दिशा में प्रगति में तेजी लाने के लिए सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता है। उधर, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यूरोपीय संघ के इस बयान पर कहा कि बंद कमरे में क्या हुआ, इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। यह जरूर है कि बैठक में सभी लोगों ने अपनी स्पष्ट तौर पर प्रमुखता के साथ रखीं।
काशी की मुरीद, स्मृतियां जीवन भर जेहन में रहेंगी
यूरोपीय संघ की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता आयुक्त जट्टा उर्पिलैनन ने अपनी काशी यात्रा का अनुभव भी बताया और कहा कि काशी की कला, संस्कृति और आतिथ्य ने मुझे मुरीद बना लिया है। गंगा आरती अविस्मरणीय है। इसकी स्मृतियां जीवन भर जेहन में रहेंगी।